छत्तीसगढ़ - जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

रायपुर , 17/01/2026 10:52:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगी भीषण आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

रायपुर 17 जनवरी 2026 - रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक कार्यालय परिसर से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग भंडार कक्ष में लगी, जहां स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े वर्षों पुराने दस्तावेज, रिकॉर्ड और फाइलें सुरक्षित रखी गई थीं।

कर्मचारियों ने जब भंडार कक्ष से धुआं उठता देखा, तो तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब एक किलोमीटर दूर से भी धुआं और आग साफ दिखाई दे रही थी।

संकरे कक्ष और कागजों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैल रही थी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि जले हुए दस्तावेजों में स्कूलों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें, पत्राचार, पुरानी रिपोर्ट, कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य प्रशासनिक कागजात शामिल हैं। इन दस्तावेजों के नष्ट होने से विभागीय कामकाज पर फिलहाल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH