सक्ती - जिला प्रसासन की बड़ी कार्यवाही, इन 05 राइसमिलो को किया सील, इस कार्यवाही से मचा हड़कंप

सक्ती , 17-01-2026 10:40:42 PM
Anil Tamboli
सक्ती - जिला प्रसासन की बड़ी कार्यवाही, इन 05 राइसमिलो को किया सील, इस कार्यवाही से मचा हड़कंप

सक्ती 17 जनवरी 2026 - धान खरीदी के अंतिम चरण में अनियमितताओं पर सख्ती दिखाते हुए जिला प्रशासन सक्ती ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के कड़े निर्देशों के तहत जिला पंचायत CEO वासु जैन, खाद्य विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम ने जिले की पांच राइस मिलों में औचक निरीक्षण कर गंभीर गड़बड़ियां पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया है।

संयुक्त जांच दल द्वारा मालखरौदा ब्लाक के ग्राम भाटा स्थित मेसर्स एल एन ट्रेडर्स, नगर पंचायत नया बाराद्वार स्थित रामचंद्र राइस एंड ऑयल मिल, सक्ती के ग्राम बगबुड़वां (डोडकी) स्थित श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, मालखरौदा ब्लाक के ग्राम शेरो स्थित श्री कामाक्षी राइस मिल तथा सक्ती ब्लाक के ग्राम कोटमी स्थित श्री सत्या राइस मिल में भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान धान एवं चावल के स्टॉक, अभिलेख, उठाव एवं जमा विवरण की जांच की गई। निरीक्षण में कहीं धान की मात्रा अधिक तो कहीं कम पाई गई।

मेसर्स एल एन ट्रेडर्स में 222.4 क्विंटल, रामचंद्र राइस एंड ऑयल मिल में 329 क्विंटल एवं श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज में 337.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया। वहीं श्री कामाक्षी राइस मिल में 1720 क्विंटल तथा श्री सत्या राइस मिल में 260.80 क्विंटल धान कम पाया गया। इसके चलते नियमानुसार जब्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई करते हुए सभी पांचों मिलों को सील कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने राइस मिलर्स को चेतावनी दी है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा दोषियों के विरुद्ध जुर्माना, मिल सील करने सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH