सक्ती - कार्यालय के बाहर चरणदास के साथ मारपीट, दो प्रोफेसरों ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती , 16-01-2026 1:41:55 AM
Anil Tamboli
सक्ती - कार्यालय के बाहर चरणदास के साथ मारपीट, दो प्रोफेसरों ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती 16 जनवरी 2026 - चंद्रपुर कॉलेज के दो प्रोफेसरों द्वारा प्रभारी प्राचार्य चरणदास बर्मन के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि गुरुवार को प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद एवं ऋषि कुमार चंद्रा ने कार्यालय में प्रभारी प्राचार्य चरणदास बर्मन के साथ मारपीट की। इस घटना में प्रभारी प्राचार्य को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान डॉ. ऋषि कुमार चंद्रा ने प्रभारी प्राचार्य चरणदास बर्मन की उंगली को दांत से काट लिया। घटना के संबंध में बताया गया कि प्रभारी प्राचार्य चरणदास बर्मन अपने कक्ष में मौजूद थे और डॉ. चंद्रा उनके कक्ष के बाहर खड़े थे। जब प्रभारी प्राचार्य बाहर आए और वहां खड़े होने का कारण पूछा, तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान डॉ. चंद्रा ने प्रभारी प्राचार्य पर छात्रों को नकल कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के बाद प्रभारी प्राचार्य चंद्रपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों की मानें तो चंद्रपुर महाविद्यालय में प्रोफेसरों के बीच गुटबाजी चली आ रही है। एक गुट कॉलेज के बाहर बैठता है, जबकि दूसरा गुट कॉलेज के अंदर जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में चंद्रपुर महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य का पद रिक्त है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि जब तक कॉलेज को स्थायी नेतृत्व नहीं मिलेगा, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH