रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक और युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 16/01/2026 1:05:06 AM
Anil Tamboli
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक और युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई 16 जनवरी 2026 - उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खदरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शवों की हालत बेहद क्षत-विक्षत बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है।

मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब 22 और 25 साल बताई जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पर रेलवे ट्रैक के पास दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को भेजा गया। दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है और गुमशुदा व्यक्तियों की सूची भी खंगाली जा रही है।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं आसपास के किसी गांव या इलाके से कोई युवक या युवती लापता तो नहीं है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH