छत्तीसगढ़ - जबरन शराब पिला कर मूक बघिर युवती के साथ रेप, आरोपी ने किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम

राजनाँदगाँव , 16/01/2026 12:45:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जबरन शराब पिला कर मूक बघिर युवती के साथ रेप,  आरोपी ने किराए के मकान में दिया वारदात को अंजाम

राजनांदगांव 16 जनवरी 2026 - डोंगरगढ़ में मेला घुमाने का झांसा देकर एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने पहले युवती को पहले शराब पिलाई और फिर हैवानियत को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना सोमवार, 13 जनवरी की शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी कांशी राम जांगड़े (उम्र 26 वर्ष) पीड़िता के ही इलाके में काम करता था। घटना के दिन वह युवती के पास पहुंचा और उसे मेला दिखाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। युवती उसकी बातों में आ गई। आरोपियों ने युवती को मेले से दूर एक सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन शराब पिलाई। नशा चढ़ने के बाद आरोपी उसे अपने किराए के कमरे में ले गया। जहां मुख्य आरोपी कांशी राम जांगड़े ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आरोपी रितेश लोधी पूरे समय वहां मौजूद रहा। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने युवती को उसी हालत में उसके घर के बाहर छोड़ दिया।

जब युवती देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसे घर के बाहर नशे की हालत में पड़ा पाया गया। अगली सुबह होश में आने पर युवती ने इशारों के माध्यम से अपनी मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने इलाके में सघन छापेमारी करते हुए गुरुवार 15 जनवरी को दोनों आरोपियों कांशी राम जांगड़े और रितेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(क) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH