छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब दुकान ने 04 कर्मचारियों का अपहरण, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 15/01/2026 1:44:44 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब दुकान ने 04 कर्मचारियों का अपहरण, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर 15 जनवरी 2026 - तिल्दा नेवरा क्षेत्र की एक सरकारी शराब दुकान से चार कर्मचारियों के अपहरण की घटना सामने आई है। बुधवार शाम दो गाड़ियों में पहुंचे बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और चार कर्मचारियों को जबरन गाड़ियों में बैठाकर अपने साथ ले गए। सूत्रों के मुताबिक, अपहरण की सूचना मीडिया में आने के बाद आरोपियों ने देर रात कर्मचारियों को छोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी दुकान पहुंचे और पुलिस को सकुशल लौटने की जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त दुकान में भारी भीड़ थी तभी दो गाड़ियों में सवार अज्ञात युवक पहुंचे, कर्मचारियों से विवाद किया और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चार कर्मचारियों को डंडों के दम पर गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। हैरानी की बात यह रही कि भीड़ होने के बावजूद किसी ने बदमाशों का विरोध नहीं किया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह मामला शराब तस्करी करने वाले सिंडिकेट और चंदा वसूली से जुड़े गिरोह से संबंधित हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शराब दुकान के मैनेजर से चंदे की मांग की गई थी। चंदा देने से इनकार करने पर बदमाश नाराज हो गए और इसी रंजिश के चलते कर्मचारियों का अपहरण किया गया। आरोपियों में अवैध शराब बेचने वाले गिरोह के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि कर्मचारियों के सकुशल लौट आने के बाद भी अब तक किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जानकारी जुटा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH