पति को शारीरिक संबंध बनाने नही दे रही थी पत्नी, परेशान होकर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 13/01/2026 7:45:41 PM
Anil Tamboli
पति को शारीरिक संबंध बनाने नही दे रही थी पत्नी, परेशान होकर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

इंदौर 13 जनवरी 2026 - एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी उसे संबंध नहीं बनाने देती थी और हमेशा विवाद करती थी. इन्हीं बातों से तंग आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है. पुलिस ने महिला के पति माधव चौहान को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और उसकी पत्नी पिछले 7 से 8 सालों से एक मकान में रह रहे हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होते रहते थे. जिसके चलते दोनों में काफी मनमुटाव रहता था. उसने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले 8 सालों से जब भी वह अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाने की कोशिश करता तो पत्नी उससे विवाद करती थी. जिसके चलते वह काफी तनाव में रहता था।

घटना वाले दिन भी पति-पत्नी में इस बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद गुस्से में उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. और परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH