छत्तीसगढ़ - प्रवेश अग्रवाल की कार का शीशा तोड़ कर 10 लाख की उठाईगिरी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

रायपुर , 13/01/2026 6:29:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रवेश अग्रवाल की कार का शीशा तोड़ कर 10 लाख की उठाईगिरी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

रायपुर 13 जनवरी 2026 - राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी से हड़कंप मच गया है। शातिर चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया। घटना गंज थाना क्षेत्र के तेलीबांधा इलाके की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, स्वर्णभूमि विधानसभा रोड निवासी व्यवसायी प्रवेश अग्रवाल ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वे अपनी कार क्रमांक CG 04 PE 9909 से रायपुर कोर्ट गए थे। उनके साथ जीजा प्रखर जिंदल भी थे। कोर्ट और अन्य जगहों पर काम निपटाने के बाद शाम करीब 5.45 बजे वे तेलीबांधा स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक क्लिनिक पहुंचे और कार को क्लिनिक के सामने सड़क किनारे खड़ा कर अंदर चले गए। करीब 6.20 बजे जब वे बाहर लौटे तो देखा कि कार के ड्राइवर साइड का पिछला कांच टूटा हुआ है। जांच करने पर पीछे सीट में रखा लैपटॉप बैग और काले रंग का स्लिंग बैग गायब मिला।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बैग में 500 रुपये के नोटों में कुल 10 लाख रुपये नकद, एक पुराना लेकिन कीमती एप्पल लैपटॉप (कीमत लगभग 1 लाख रुपये), सैमसंग कंपनी का टैब (कीमत करीब 25 हजार रुपये), सेंडिस्क कंपनी की एक्सटर्नल हार्ड डिस्क (करीब 20 हजार रुपये) और स्लिंग बैग में रखे पांच डेबिट व क्रेडिट कार्ड थे। 

घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (5) और 305 (सी) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH