जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू से मिलने खोखरा जेल पँहुचे भूपेश बघेल, मुलाकात के बाद कही यह बात

जांजगीर चाम्पा , 13/01/2026 6:08:40 PM
Anil Tamboli
जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू से मिलने खोखरा जेल पँहुचे भूपेश बघेल, मुलाकात के बाद कही यह बात

जांजगीर चाम्पा 13 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा स्थित जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने धोखाधड़ी के मामले में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। जेल में हुई इस मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने पूरे प्रकरण, अब तक की गई प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर विधायक बालेश्वर साहू से विस्तृत चर्चा की।

जेल में मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए पूरी कार्रवाई को गलत और एकतरफा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने की नीयत से इस तरह की कार्रवाई कर रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि यह कोई न्यायिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है।

उन्होंने कहा, “भाजपा की सरकार हो, चाहे केंद्र में मोदी की सरकार हो या राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार, दोनों जगह बदले की राजनीति हो रही है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे डराने और दबाने के लिए जेल भेजने की कोशिश की जाती है।”

गौरतलब है कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप है और इसी मामले में वे वर्तमान में जिला जेल खोखरा में बंद हैं। उनके समर्थन में कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है और इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार देती आई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जेल पहुंचना राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH