छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सवारियों में मची अफरातफरी

जशपुर , 13/01/2026 1:30:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सवारियों में मची अफरातफरी

जशपुर 13 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार रात बगीचा थाना क्षेत्र के खैरापाठ मोड़ के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात लगभग 10 बजे की है। जशपुर से मरंगी की ओर चलने वाली यात्री बस “चांदनी” शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस खैरापाठ मोड़ के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार के कारण चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी और पलट गई।

बस पलटते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक नशे की हालत में था और लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH