छत्तीसगढ़ - 18 साल की युवती के साथ गैंगरेप, डायल 112 के चालक सहित 05 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 11-01-2026 1:14:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 18 साल की युवती के साथ गैंगरेप, डायल 112 के चालक सहित 05 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा 11 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में 112 वाहन का चालक भी शामिल है। पूरा मामला SECL गजरा कॉलोनी का है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित बाकी मोंगरा थाना को स्थानांतरित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 जनवरी की दरम्यानी रात पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तरुण श्रीवास और भुवन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 112 आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH