आज का राशिफल, दिनांक 09 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

धर्म / ज्योतिष , 09-01-2026 2:31:09 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 09 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

रायपुर 09 जनवरी 2026 - ग्रह नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 09 जनवरी शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 09 जनवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। 

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा और यदि कोई सदस्य लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप यदि किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

वृषभ राशि - आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके ऊपर कुछ समस्याएं आने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, क्योंकि आपके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना है और किसी दूर रह रहे परिजन को  आपकी याद सता सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता बढ़ेंगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा।

मिथुन राशि - आज आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसके लिए आपको पछतावा होगा। आपको अपने किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और परिवार में बड़े बुजुर्ग से आप किसी जरूरी मामले को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप आपने कामों से काफी खुश रहेंगे, जिससे आपको कोई सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर काम करने होंगे, क्योंकि आप अपने आसपास रह रहे लोगों पर भरोसा ना करें। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी नौकरी से संबंधित कामों को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी बेफिजूल के खर्चों की आदत के कारण आपके ऊपर कर्ज हो सकता है, जिसके कारण भी आपका खर्चा बढे़गा। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या राशि - आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपको अपने साथियों का पूरा लाभ मिलेगा। आप काम से भी खुश रहेंगे। आप अपने माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ा एहियात बरतें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको लोन अप्लाई भी कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत की जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि - आज आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन आप बेवजह दिखावे में ना आएं और आप किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले। परिवार में बड़े बुजुर्गों से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके काफी बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कोई सरकारी काम यदि आपका पैंडिंग था, तो उसे पूरा करने की भी आप कोशिश करेंगे और आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप नई गाड़ी, मकान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आप लंबे समय से करने की सोच रहे थे, जिसके लिए आपको लोन भी अप्लाई करेंगे।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा, आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें भी आपको सफलता मिलती दिख रही है। परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। 

मकर राशि - आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान वृद्धि होगी और आपको अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा। पिताजी यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें,तो उसके लिए थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा और आप अपने कामों और बुद्धि से काम करके लोगों को हैरान करेंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का लाभ मिलेगा और आपके धन-धान्य वृद्धि होगी। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मनप्रसन्न रहेगा। 

मीन राशि - आज आपको धन के मामले में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आस-पास रह रहे लोगों से आपकी खूब पटेगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नयी पहचान बनेगी। आप नए घर के काम की भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन फिर भी कोई आपसे धन उधार मांग सकता है, जिसके लिए आपको अपनी आंखों व कान खुले रखने होंगे। पारिवारिक के सदस्यों को समय दे और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH