छत्तीसगढ़ - कुँए में डूबने से 04 साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , 07/01/2026 7:35:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुँए में डूबने से 04 साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा 07 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के कोरबा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल के मासूम प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलते-खेलते पास ही स्थित कुएं में नहाने चला गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जब प्रशांत डूबने लगा तो उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और मौके से भागकर आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं से मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के समय प्रशांत के माता-पिता दोनों काम पर गए हुए थे। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया।

इस संबंध में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि प्रशांत कुछ बच्चों के साथ कुएं में नहाने आया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH