छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने के लिए प्रेमी ने खुद पर लगाई आग, प्रेमी के साथ आग में..

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 07/01/2026 1:09:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नाबालिग प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने के लिए प्रेमी ने खुद पर लगाई आग, प्रेमी के साथ आग में..

मनेन्द्रगढ़ 07 जनवरी 2026 -  चिरमिरी में सोमवार की सुबह एक नाबालिग युवती के घर पर दबाव बनाने के प्रयास में उसके बॉयफ्रेंड ने खुद को आग लगा ली। इस घटना में युवक और युवती दोनों बुरी तरह झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला चिकित्सालय चिरमिरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना वार्ड नंबर 26 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुभम राय उर्फ गोलू अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड से शादी की बात करने उसके घर गया था। नाबालिग होने के कारण परिजनों ने शादी के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद मंगलवार को दबाव बनाने और प्रेमिका को डराने के उद्देश्य से शुभम ने अपने पैरों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। 

पुलिस के अनुसार, शुभम का इरादा आत्महत्या का नहीं था। उसका मकसद केवल प्रेमिका को डराना और उस पर दबाव डालना था। घटना के समय नाबालिग लड़की स्कूल जा रही थी। रास्ते में शुभम ने उसे रोककर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उसकी बात नहीं मानी। इस दौरान उसने अपनी जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और अपने पैरों पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटें तेजी से फैल गईं। युवक को आग की चपेट में देख नाबालिग ने उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इसी प्रयास में वह भी आग की चपेट में आ गई और झुलस गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत जिला चिकित्सालय चिरमिरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निगरानी में रखा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगाने के पीछे शुभम की मानसिक स्थिति क्या थी और क्या इसमें कोई अन्य कारक शामिल था।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH