महिला IAS अधिकारी के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 04 युवतियां सहित 09 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 05/01/2026 12:43:02 PM
Anil Tamboli
महिला IAS अधिकारी के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 04 युवतियां सहित 09 लोग गिरफ्तार

प्रयागराज 05 जनवरी 2026 - प्रयागराज पुलिस ने कीडगंज स्थित महिला IAS अधिकारी के आवास पर छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले सर्वेश द्विवेदी नामक व्यक्ति ने परिवार के साथ रहने का वादा कर 15 हजार रुपये प्रति माह पर यह मकान किराए पर लिया था. मोहल्ले वालों को संदिग्ध गतिविधियों और देर रात युवक-युवतियों के आने-जाने पर शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम ने जब दबिश दी, तो अलग-अलग कमरों से चार लड़कियां और सरगना सहित पांच लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया. सर्वेश द्विवेदी ने महिला अधिकारी को गुमराह करने के लिए शुरुआत में अपने परिवार को इस मकान में रखा था. कुछ समय बाद उसने परिवार को अतरसुइया स्थित पुराने घर भेज दिया और यहां अनैतिक कार्य शुरू कर दिए. उसने एग्रीमेंट में फैमिली के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन जल्द ही यह स्थान देह व्यापार का अड्डा बन गया।

पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ी गई लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है, जबकि दो अन्य लड़कियां प्रयागराज की ही हैं. पकड़े गए चारों युवक भी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. सरगना सर्वेश द्विवेदी घर के बाहर निगरानी कर रहा था ताकि किसी को भनक न लगे, लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH