छत्तीसगढ़ - PNB के ATM मशीन को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर , 04/01/2026 1:50:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - PNB के ATM मशीन को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर 04 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के जशपुर में ATM लूट की बड़ी घटना सामने आई है। लुटेरे ATM मशीन में रस्सी बांधकर पिकअप वाहन से खींचते हुये उखाड़ दिए थे। आरोपी ATM को लेकर फरार होने ही वाले थे कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने पत्थर से हमला कर मौके से फरार हो गये।घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है।

पंजाब नेशनल बैंक के ATM को शनिवार की देर रात 1 से 2 बजे के बीच कुछ लुटेरे पिकअप से लूटने पहुंचे थे। आरोपियों ने पहले ATM में लगे CCTV को खराब किया, फिर ATM मशीन में रस्सी बांधकर पिकअप वाहन से खींचते हुये उखाड़ दिये। लूट की घटना जैसे ही कुनकुरी पुलिस को लगी तो, तत्काल मौके के लिए रवान हुई। पुलिस को आते देख आरोपी एटीएम मशीन को छोड़कर पिकअप से भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो पिकअप सवार लुटेरे पत्थर से हमला करने लगे और अंधेरे का फायदा उठा कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही बड़ी लूट की घटना होने से रोक लिया है। सभी आरोपी तपकरा की ओर भागे हैं। पिकअप वाहन JH 07 E 9167 को जब्त कर लूटेरों की भी तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुये अलग-अलग टीमों को गठन कर लूटेरों की तलाश की जा रही है। जशपुर पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल जांच और आरोपियों की खोज जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH