छत्तीसगढ़ - मूक बधिर युवती के साथ रेप, आरोपी ने गौशाला में दिया वारदात को अंजाम

जशपुर , 03/01/2026 8:28:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मूक बधिर युवती के साथ रेप, आरोपी ने गौशाला में दिया वारदात को अंजाम

जशपुर 03 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा मूक-बधिर बालिका से गौशाला में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।

दरअसल, 2 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एक शादी शुदा महिला है। अपने बच्चे के साथ मायके में रहती है। 26 वर्षीय बड़ी दीदी दिमागी तौर पर कमजोर है और बोल-सुन नहीं सकती। 2 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने पिताजी के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। भैया-भाभी भी खेत बाड़ी में काम करने गए थे, घर में उसकी मूक बधिर बड़ी बहन अकेली थी।

शाम करीबन 4 बजे जब वह जंगल से लकड़ी लेकर लौटी तो देखी कि उसकी बड़ी बहन घर में नहीं थी। अपनी मूक बधिर दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढते हुए घर के पास स्थित गौ शाला में गई। गांव का ही आरोपी माइकल टोप्पो उसकी बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। पीड़िता के परिजनों को देख आरोपी वहां से भाग निकला।

चूंकि मामला मूक बधिर से दुष्कर्म का था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध 64 (2)(झ ) (ट),332 (b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से धर दबौचा गया। पुलिस के द्वारा पीड़िता का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी माइकल टोप्पो 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH