अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 1859 घर टूटे, 209 किलोमीटर की सड़क बही, अब तक 17 लोगो की मौत

देश विदेश , 02/01/2026 12:53:17 AM
Anil Tamboli
अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 1859 घर टूटे, 209 किलोमीटर की सड़क बही, अब तक 17 लोगो की मौत

काबुल 02 जनवरी 2026 - अफगानिस्तान के कई प्रांतों में बीते तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रवक्ता हाफिज़ मोहम्मद यूसुफ़ हम्माद के अनुसार, कपिसा, परवान, दयकुंडी, उरुज़गान, कंधार, हेलमंद, बदघीस, फरयाब, बदख्शां, हेरात और फराह प्रांत इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। लगभग 1,859 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि करीब 209 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बह गईं। इसके अलावा, लगभग 1,200 पशुओं की मौत हो गई और 13,941 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न या नष्ट हो गई।

बाढ़ के हालात को देखते हुए राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि बाढ़ ने प्रभावित जिलों में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ के कारण मवेशी भी मारे गए हैं. हम्माद ने कहा कि एजेंसी ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए दल भेजे गए हैं, साथ ही लोगों की जरूरतों का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH