छत्तीसगढ़ - 05 हजार की रिश्वत लेते आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 01-01-2026 7:59:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 हजार की रिश्वत लेते आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्यवाही

छतरपुर 01 जनवरी 2026 - लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और बाबू आनंद साहू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। सागर से आई 11 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित ढंग से इस ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक कमल उइके (सागर) कर रहे थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार यह अवैध मांग आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और बाबू आनंद साहू के माध्यम से की गई थी। मजबूरी में कर्मचारी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया। जैसे ही तय राशि कर्मचारी से ली गई, लोकायुक्त टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा। रिश्वत की रकम मौके से जब्त कर ली गई है। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इधर कार्रवाई को लेकर आयुष अधिकारी निर्मला ने मीडिया से कहा कि प्यून परेशान करता है वह हस्ताक्षर करके भाग जाता है। वह आया और उसने मेरे पर्स में पैसे डाल गया और भाग गया। मैंने उससे कोई पैसे नहीं मांगे। 

इस मामले में  निरीक्षक लोकायुक्त सागर कमल उईके ने बताया कि प्यून की शिकायत पर कार्रवाई की गई। प्यून से पांच हजार रुपए मांगे जा रहे थे। रिश्वत लेते हुए आयुष अधिकारी और बाबू को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH