रेलवे ट्रेक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आई दो सगी बहन, दोनो की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 01/01/2026 6:43:23 PM
Anil Tamboli
रेलवे ट्रेक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आई दो सगी बहन, दोनो की मौके पर ही मौत

मुरादाबाद 01 जनवरी 2026 - उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को एक रेल हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहनें रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थीं. अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक बहनों की पहचान कशिश (18) और तनिष्का (15) के रूप में हुई है. दोनों बहनें मुरादाबाद जिले के बीजना गांव की रहने वाली थीं।

पुलिस के अनुसार, दोनों बुधवार दोपहर घर से पास के खेतों में बथुआ तोड़ने के लिए निकली थीं. इसी दौरान यह हादसा हो गया. भोजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे बीजना चक बेगमपुर रेलवे अंडरपास के पास हुआ. जब दोनों बहनें रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी मुरादाबाद की ओर से रामनगर जा रही मुरादाबाद - रामनगर पैसेंजर ट्रेन आ गई. ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बहनें संभल नहीं पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH