छत्तीसगढ़ - गांव में धर्मांतरण को लेकर भारी बवाल, कई घरों में तोड़फोड़, पूरा गांव छावनी में तब्दील

कांकेर , 29/12/2025 12:45:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव में धर्मांतरण को लेकर भारी बवाल, कई घरों में तोड़फोड़, पूरा गांव छावनी में तब्दील

कांकेर 29 दिसम्बर 2025 - कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर लगातार तनाव और हिंसा की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कांकेर जिले से लगभग 30 किलोमीटर दूर पुसागांव क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के घरों में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। इस घटना का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में एतिहातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने लगभग 10 घरों में प्रवेश कर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कार्रवाई उन धर्मांतरित परिवारों के खिलाफ की गई, जिन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने पहले इन परिवारों के साथ बैठक की और उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने के लिए कहा था, लेकिन जब यह प्रयास असफल रहा, तो उन्होंने घरों में तोड़फोड़ की।

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच न केवल शब्दों का विवाद हुआ बल्कि हिंसक घटनाओं का डर भी बढ़ गया। इस दौरान कई घरों में हुए नुकसान का वीडियो सामने आया, जिसने स्थानीय माहौल को और अधिक संवेदनशील बना दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH