छत्तीसगढ़ - बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, सभी की भेजा गया सेंट्रल जेल

रायपुर , 28/12/2025 1:18:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, सभी की भेजा गया सेंट्रल जेल

रायपुर 28 दिसम्बर 2025 -  छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ और हिंसक हंगामे के मामले में पुलिस ने बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बंद के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना क्षेत्र में घुस गए थे और मॉल के अंदर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को तुरंत बस से सेंट्रल जेल में पहुंचा दिया।

आरोप है कि 30-40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल में घुसे, कर्मचारियों से धर्म और जाति पूछकर सामान तोड़ा। मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था, बावजूद इसके 50-100 लोग जबरदस्ती घुस आए। उनके हाथ में लाठी और हॉकी स्टिक थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने स्टाफ से लगातार पूछा, "आप हिंदू हैं या क्रिश्चियन?", "आपकी जाति क्या है?"। कई स्टाफ डर के मारे रोने लगे। मॉल में पुलिस पहुंचने से पहले ही कई चीजें डैमेज हो चुकी थीं।

मॉल में हुए नुकसान का अंदाजा 15-20 लाख रुपए है। हालांकि, आभा गुप्ता ने बताया कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल में घुसते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने इस मामले में 30-40 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH