छत्तीसगढ़ - शिक्षक निकला हैवान, पहले शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर प्रेग्नेंट होने पर..

बिलासपुर , 27/12/2025 6:16:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शिक्षक निकला हैवान, पहले शादी का झांसा देकर किया रेप, फिर प्रेग्नेंट होने पर..

बिलासपुर 27 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, यँहा तोरवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने अंबिकापुर में पदस्थ एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, झूठा विवाह रचाने, गर्भपात कराने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। महिला ने 10 दिसंबर को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान आरोपी संजय रात्रे से 18 मई को यदुनंदन नगर स्थित एक कैफे में हुई थी। संजय अंबिकापुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फोन पर नियमित संपर्क होने लगा। युवती का आरोप है कि 8 जून को संजय उसे अपने घर ले गया और विवाह का प्रस्ताव दिया। शादी का भरोसा दिलाकर उसने दबाव बनाते हुए युवती से शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई। गर्भ की जानकारी मिलने के बाद संजय ने 27 जुलाई को पाली स्थित एक शिव मंदिर में अपने दोस्त की मौजूदगी में युवती के साथ कथित तौर पर विवाह का नाटक किया। पीड़िता का कहना है कि यह विवाह पूरी तरह झूठा और दिखावटी था, जिसका उद्देश्य उसे भरोसे में लेना था। इसके बाद संजय युवती को अपने घर ले गया और उसके माता-पिता के सामने भी उसे अपनी पत्नी बताया।

हालांकि, कुछ दिनों बाद ही संजय का व्यवहार बदल गया। युवती के अनुसार, उसने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डालना शुरू कर दिया। आरोपी ने रीति-रिवाज से शादी करने का आश्वासन देते हुए गर्भपात की दवा खिलाई। युवती ने दवा का सेवन किया, जिससे लगभग एक माह का भ्रूण गिर गया। गर्भपात के बाद युवती मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गई और कुछ समय बाद अपने मायके लौट आई।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने दोबारा संजय से शादी की बात की, तो वह टाल-मटोल करने लगा और स्पष्ट जवाब देने से बचता रहा। अंततः खुद को ठगा हुआ महसूस कर युवती ने महिला थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH