माँ ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 27/12/2025 1:43:55 PM
Anil Tamboli
माँ ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सागर 27 दिसम्बर 2025 - सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मैनाई में एक 27 वर्षीय मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस सामूहिक आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में फैली, वहां सन्नाटा पसर गया। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर एक मां अपने ही कलेजे के टुकड़ों को मौत के गले लगाने पर कैसे मजबूर हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बीती रात की है। मैनाई निवासी राजेश लोधी का परिवार रोज की तरह अपने काम में व्यस्त था। घर के अधिकांश सदस्य खेतों पर काम करने गए हुए थे। घर में 27 वर्षीय रचना अपने दो छोटे बेटों 5 वर्षीय ऋषभ और 2 वर्षीय राम के साथ अकेली थी। देर शाम जब परिजन खेतों से काम निपटाकर वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

परिजनों ने जब दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर दाखिल हुए, तो सामने के कमरे में रचना और उसके दोनों मासूम बच्चे फंदे से लटके हुए थे। घर के अंदर का यह भयावह नजारा देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही रहली थाना पुलिस गांव पहुंची पुलिस ने सागर से FSL टीम को भी बुलाया। विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तीनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। 

शुरुआती जांच में पुलिस इसे घरेलू कलह का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रचना ने किसी पारिवारिक तनाव या विवाद के चलते इतना आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, मृतका के भाई रविंद्र लोधी ने इस मामले में गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अब मृतका के ससुराल पक्ष और पति से पूछताछ कर रही है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH