आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा , लापता बेटी का पत्र मिला , पत्र में लगाये गंभीर आरोप ,,

मध्य प्रदेश , 17-12-2020 9:10:49 PM
Anil Tamboli
आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा , लापता बेटी का पत्र मिला , पत्र में लगाये गंभीर आरोप ,,
इन्दौर 17 दिसम्बर 2020 - एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुकमणी नगर में दोहरे हत्याकांड में चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पुलिस को मृतक ज्योतिप्रसाद शर्मा के घर से एक पत्र मिला है। जो उसकी गायब नाबालिग बेटी ने लिखा। 

उसने पत्र में पिता पर मां के सहयोग से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अब पुलिस को इस दोहरे हत्याकांड में नाबालिग बेटी के प्रेमी धनंजय उर्फ डीजे यादव की तलाश है। उसके मिलने के बाद ही पूरी कहानी का पर्दाफाश होगा। 

रुकमणी नगर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एसएएफ में पदस्थ ज्योतिप्रसाद शर्मा और उसकी पत्नी नीलम के शव अपने कमरे में मिले। पुलिस के अनुसार दंपती के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दादा-दादी के साथ सोए बेटे ने पिता को आवाज लगाई लेकिन कमरा नहीं खुला। इसके बाद उसने कमरे में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके पिता और मां कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े थे। उसने पड़ोसियों की मदद से तत्काल एरोड्रम थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस जांच में पता चला कि हत्याकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। आरोपित और दंपती के बीच जमकर संघर्ष के निशान भी मिले। दंपती के शवों पर धारदार हथियार (पका) के गहरे घाव मिले। शवों के साथ छेड़छाड़ की बात भी सामने आई है।

डीआइजी हरिनारायणचारी मिश्र ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछ ताछ की। साथ ही जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधिकारी उस समय सकते में आ गए जब उन्हें नाबालिग बेटी का पत्र भी मिला। जिसमें उसने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है कि मां के सहयोग से पिता दुष्कर्म करता था। मैं अब घर छोड़कर जा रही हूं। मुझे तलाशने की कोशिश मत करना। पत्र मिलने के बाद पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नाबालिग बेटी का पूर्व उप सरपंच धनंजय से प्रेम-प्रसंग था। इसके बाद पुलिस का हत्याकांड में धनंजय के शामिल होने की बात पुख्ता हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

सोर्स - नई दुनिया
आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा , लापता बेटी का पत्र मिला , पत्र में लगाये गंभीर आरोप ,,

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH