छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 23/12/2025 3:20:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 23 दिसम्बर 2025 - रायपुर  विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपोरा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। खेत में जली हुई अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, छपोरा गांव के एक खेत में ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची विधानसभा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक की हत्या करीब 10 से 12 घंटे पहले की गई है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले उसकी बेरहमी से हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, शव काफी हद तक जला होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। न तो उसकी उम्र स्पष्ट हो पाई है और न ही यह पता चल पाया है कि वह किस क्षेत्र का निवासी था। घटना स्थल से कुछ जले हुए अवशेष और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH