सक्ती - जुगनू से टिमटिमा रहा है सक्ती थाना, कल तक गवाही देने वाला जुगनू आज बना सक्ती का थानेदार

सक्ती , 22-12-2025 7:46:06 PM
Anil Tamboli
सक्ती - जुगनू से टिमटिमा रहा है सक्ती थाना, कल तक गवाही देने वाला जुगनू आज बना सक्ती का थानेदार

सक्ती 22 दिसम्बर 2025 - जुगनू एक उड़ने वाला कीड़ा है जो रात में टिमटिमा कर रौशनी देते हुए अपनी उपस्थिति का अहसास दिलाता है। लेकिन सक्ती में एक ऐसा "जुगनू" है जो रात में ही नही दिन में भी टिमटिमा कर पुलिस वालों को रौशनी देता है और सक्ती का ये "जुगनू" कोई कीड़ा नही बल्कि 05 फिट 07 इंच का जीता जागता इंसान है।

खास बात यह है कि सक्ती का यह "जुगनू" आज से पहले जुर्म होने वाले जगह पर पुलिस से पहले पँहुच कर आरोपियों की गिरफ्तारी या फिर आरोपियों से बरामद अवैध सामानों का गवाही देता था लेकिन अब यह सक्ती पुलिस का पेट्रोलिंग बलेरो को सायरन बजाते हुए शहर में घूम रहा है। सक्ती के इस "जुगनू" को किसका संरक्षण प्राप्त है इसकी जानकारी तो फिलहाल हमारे पास नही है लेकिन पुलिस गश्ती वाहन किसके कंट्रोल में रहता इसकी जानकारी सभी को है।

सोमवार देर शाम लगभग 06.15 बजे सक्ती पुलिस की पेट्रोलिंग बलेरो में "जुगनू" सायरन बजाते हुए अग्रसेन चौक से हटरी रोड में निकला इस बीच उसे राणी सती ड्राइक्लिनर्स के पास एक फोर व्हीलर खड़ा दिखा बस फिर क्या था "जुगनू" हाथ मे फ्लोरोसेंट लाईट लेकर सक्ती पुलिस के गश्ती वाहन बलेरो से नीचे उतरा और बिना आव ताव देखे उस फोर व्हीलर वाहन के साईड ग्लास को ठोकने लगा। 

लेकिन जुगनू को क्या पता था कि जिस फोर व्हीलर को वो ठोक रहा है वो मालखरौदा के राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह है। कार को ठोकते देख जितेन्द्र बहादुर दुकान से बाहर निकले और जुगनू को उसकी औकात दिखा दी और "जुगनू" पुलिस गश्ती वाहन बलेरो को लेकर चुपचाप निकल गया।

अब बात मुद्दे की आखिर ये "जुगनू" कौन है??, "जुगनू" को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन चलाने के लिए किसने परमिशन दिया??, "जुगनू" किस हैसियत से पुलिस वाहन में लाल नीली बत्ती जला कर सायरन बजा रहा था??, "जुगनू" किसके आदेश पर रोड किनारे खड़े वाहन चालकों को घुड़की दे रहा था?? ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब पुलिस को देना होगा।

जुगनू पुराण जारी रहेगा..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH