छत्तीसगढ़ - CAF के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार कर उतारा मौत के घाट, कैम्प में दिया वारदात को अंजाम

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 22/12/2025 12:13:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - CAF के एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार कर उतारा मौत के घाट, कैम्प में दिया वारदात को अंजाम

खैरागढ़ 22 दिसम्बर 2025 - घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी. मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था. वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था. उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी) से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश थी. बीती रात सोनवीर कैंप में आकर सोया, जैसी ही वह गहरी नींद में गया, मौैका पाकर आरोपी ने उस पर गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया. कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने मिलकर घायल जवान सोनवीर को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH