पति के पीठ पीछे पत्नी अपने प्रेमी बॉबी के साथ बनाती थी शारीरिक संबंध, जब पति को हुई जानकारी तब..

उत्तर प्रदेश , 22/12/2025 12:46:09 AM
Anil Tamboli
पति के पीठ पीछे पत्नी अपने प्रेमी बॉबी के साथ बनाती थी शारीरिक संबंध, जब पति को हुई जानकारी तब..

अलीगढ़ 22 दिसम्बर 2025 - अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में हुए इलेक्ट्रिशियन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गाड़ी में रखकर कच्चे रास्ते पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे।

इस जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि हत्या को मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम अकरावत हैबतपुर मार्ग पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो कॉल डिटेल खंगाली गई. जांच में सामने आया कि हत्या वाले दिन एक मोबाइल नंबर से मृतक की पत्नी ने सात बार बातचीत की थी. इसी एक गलती के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस की सख्ती के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

जांच में पता चला कि मृतक राजकुमार की पत्नी ज्योति शर्मा के बॉबी कुमार के साथ अवैध प्रेम संबंध थे. इसकी जानकारी राजकुमार को हो गई थी, जिससे विवाद बढ़ गया था. इसी कारण बॉबी कुमार ने अपने साथियों संदीप, हरीश, सनी और ज्योति शर्मा के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में बॉबी, संदीप और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH