जांजगीर चाम्पा - 200 लोगो को करोड़ों का चूना लगाने वाला दीपक देवांगन गिरफ्तार, ऐसे किया था फर्जीवाड़ा

जांजगीर चाम्पा , 22/12/2025 11:46:16 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 200 लोगो को करोड़ों का चूना लगाने वाला दीपक देवांगन गिरफ्तार, ऐसे किया था फर्जीवाड़ा

जांजगीर चाम्पा 22 दिसम्बर 2025 - पोस्ट ऑफिस चांपा में मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर एजेंट दीपक देवांगन ने 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया. आरोपी ने पिछले 5 सालों में लगभग 200 खाताधारकों को फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर चपत लगाई. एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, चांपा निवासी राजकुमार देवांगन ने 16 दिसंबर को चांपा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2018 से उसके पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते थे, जिनमें वह एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से हर महीने 1500 रुपए की किस्त जमा करता था. उसने कुल 66,000 जमा करने दिए, लेकिन एजेंट ने केवल 6,900 रुपए ही खाते में जमा किए और बाकी 59,100 की राशि उसके खातों में फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर गबन कर ली गई।

इसी तरह आरोपी एजेंट दीपक देवांगन ने लगभग 200 खाता धारकों के साथ उनकी मासिक किस्त लेकर विगत पांच वर्षों से लगभग 1 करोड़ से अधिक राशि का धोखाधड़ी किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।

आरोपी दीपक देवांगन ने बताया कि धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से हार गया. पुलिस ने उसके कब्जे से 1 मोबाइल, 2 फर्जी सिम, 4 बैंक खाता, लगभग 150 पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर दिया भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH