रेल किराया में भारी वृद्धि , 26 दिसम्बर से रेल यात्रा होगा महंगा, जाने कितने की पड़ेगी चपत

नई दिल्ली , 21/12/2025 7:42:05 PM
Anil Tamboli
रेल किराया में भारी वृद्धि , 26 दिसम्बर से रेल यात्रा होगा महंगा, जाने कितने की पड़ेगी चपत

नई दिल्ली 21 दिसम्बर 2025 - रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. अगर आप 26 दिसंबर या उसके बाद लंबी दूरी की यात्रा ट्रेन से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है. रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जो सीधे तौर पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के बजट को प्रभावित करेगा।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस किराया बढ़ोतरी (Fare Hike) को एक खास तरीके से लागू किया जा रहा है ताकि कम दूरी का सफर करने वाले आम आदमी पर इसका सीधा असर न पड़े. रेलवे ने साधारण श्रेणी (Ordinary Class) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 215 किलोमीटर की एक सीमा तय की है. अगर आप साधारण श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं और आपकी यात्रा 215 किलोमीटर तक की है, तो आपके किराए में एक भी पैसे की बढ़ोतरी नहीं की गई है।

असली असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और वातानुकूलित (AC) कोच में सफर करते हैं. इन श्रेणियों के लिए रेलवे ने किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है. सुनने में यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन जब यात्रा की दूरी बढ़ती है, तो यह अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है.उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री नॉन-एसी क्लास में 500 किलोमीटर का सफर तय करता है, तो उसे अब अपनी टिकट के लिए पहले के मुकाबले 10 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. यह बढ़ोतरी लंबी दूरी की यात्राओं, जैसे दिल्ली से पटना या मुंबई से कोलकाता जैसे रूट्स पर टिकट की फाइनल कीमत में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

रेलवे ने इस कदम को सीधे तौर पर ‘किराया बढ़ोतरी’ कहने के बजाय ‘किराया समायोजन’ के रूप में देखा है. इस फैसले के पीछे का मुख्य उद्देश्य रेलवे की आय में वृद्धि करना है. इस मामूली दिखने वाली बढ़ोतरी से रेलवे को सालाना एक बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है.इस समायोजन से रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है. यह राशि रेलवे के परिचालन और रखरखाव के खर्चों को संतुलित करने में मदद करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH