पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या , घर मे खून से सनी मिली लाश , जाँच में जुटी पुलिस ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या , घर मे खून से सनी मिली लाश , जाँच में जुटी पुलिस ,,
इंदौर 17 दिसम्बर 2020 - इंदौर में गुरुवार की सुबह डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। घटना शहर के एरोड्रम थाना इलाके की है जहां रहने वाले पुलिसकर्मी ज्योति प्रसाद शर्मा व उनकी पत्नी नीलम की घर से खून से लथपथ लाश मिली है। दोनों को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरु की।

रुक्मणि नगर स्थित मकान में आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा अपनी पत्नी नीलम व 17 की बेटी और 18 साल के बेटे के साथ रहते थे। ज्योतिप्रसाद का घर दो हिस्सों में बना हुआ है जिसके एक हिस्से में ज्योतिप्रसाद और उनकी पत्नी व बच्चे रहते थे जबकि दूसरे हिस्से उनके माता-पिता रहते हैं। बीती रात बेटा दादा-दादी के पास सो रहा था। सुबह जब काफी देर तक माता-पिता घर के बाहर नहीं आए तो बेटा उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। माता-पिता के शव देख बेटे की चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर परिजन व आस पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिसकर्मी और पत्नी की हत्या की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एरोड्रम थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरु की। घटना के वक्त आरक्षक ज्योति प्रसाद व पत्नी नीलम के साथ उनकी 17 साल की बेटी भी घर पर मौजूद थी लेकिन सुबह से बेटी का कुछ पता नहीं है। पड़ोसियों के मुताबिक बेटी गायब है और उसे आखिरी बार सुबह के चार बजे के आसपास कुत्ते को घुमाते हुए देखे जाने की भी बात पड़ोसियों ने बताई है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है जिससे कि आरोपी का कोई सुराग मिल सके। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को पारिवारिक विवाद या फिर लूट के इरादे से अंजाम दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH