छत्तीसगढ़ - पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में बवाल, रुपयों के भुगतान को लेकर हुई कहासुनी, बुलानी पड़ी पुलिस

दुर्ग , 21/12/2025 1:49:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में बवाल, रुपयों के भुगतान को लेकर हुई कहासुनी, बुलानी पड़ी पुलिस

दुर्ग 21 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नगपुरा गांव में इन दिनों प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। 17 से 21 दिसंबर तक चलने वाली इस कथा में रोजा हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच आयोजन स्थल पर टेंट और डोम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, आयोजन समिति और नगपुरा स्थित कर्मा टेंट हाउस के बीच पंडाल, टेंट और डोम लगाने को लेकर करीब 1.15 करोड़ रुपए में बातचीत हुई थी। आरोप है कि अब तक टेंट हाउस संचालक को केवल 25 से 30 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था।

शुक्रवार रात और फिर शनिवार सुबह भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि टेंट हाउस संचालक अपने कर्मचारियों के साथ पंडाल उखाड़ने मौके पर पहुंच गया। इस दौरान यह आशंका जताई गई कि अगर कथा के बीच टेंट हटाया गया तो भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी पद्मश्री और हेम प्रकाश नायक ने साफ शब्दों में कहा कि कथा शुरू होने के बाद किसी भी हाल में टेंट या डोम नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल टेंट नहीं हटाया गया और कथा का आयोजन जारी रहा।

कर्मा टेंट हाउस के संचालक नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि सवा करोड़ रुपए में काम तय हुआ था, लेकिन आयोजन समिति रोजाना सिर्फ 2 से 3 लाख रुपए ही दे रही है। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी के कारण ट्रांसपोर्ट और मजदूरी का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH