छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना TI कृष्ण कुमार वर्मा को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

कोरबा , 20-12-2025 9:06:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना TI कृष्ण कुमार वर्मा को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

कोरबा 20 दिसम्बर 2025 - कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने रजगामार और उरगा थाना की संयुक्त टीम के साथ मिलकर करतला थाना क्षेत्र के भेलवाटार जंगल में दबिश दी। इस छापेमारी में जंगल के भीतर लंबे समय से संचालित हो रहे बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ हुआ, जहां 20 जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

पुलिस की इस कार्रवाई में जुआरियों के पास से करीब ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही मौके से 26 मोटरसाइकिलें, एक कार और 35 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त वाहनों और मोबाइल फोन की संख्या से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जुआ फड़ न सिर्फ बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा था, बल्कि इसमें आसपास के कई इलाकों के लोग भी शामिल थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भेलवाटार का जंगल जुआरियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका था। घने जंगल और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर यहां नियमित रूप से जुए की महफिल सजाई जाती थी। सूचना मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और गोपनीय तरीके से स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जैसे ही पुलिस टीम ने जंगल को घेरा, जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चारों तरफ से घिर जाने के कारण वे भाग नहीं सके।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर खड़ा हुआ। जांच में सामने आया कि करतला थाना क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर जुआ संचालित हो रहा था, लेकिन थाना स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए SP सिद्धार्थ तिवारी ने करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध गतिविधियों पर आंख मूंदने वाले या लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस महकमे के लिए भी एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH