वो पहले रईसजादों से दोस्ती करती , फिर घर बुला कर शराब पिलाती, उसके बाद शुरू होता..

मध्य प्रदेश , 20/12/2025 2:05:42 AM
Anil Tamboli
वो पहले रईसजादों से दोस्ती करती , फिर घर बुला कर शराब पिलाती, उसके बाद शुरू होता..

देवास 20 दिसम्बर 2025 - मध्य प्रदेश के देवास ज़िले से एक हनीट्रैप का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। एक युवती द्वारा युवक के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। युवती ने लाखों रुपये की मांग करते हुए युवक को ज़मीन में आधा हिस्सा देने की भी धमकी दी। इस पूरे मामले की शिकायत युवक ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला देवास के नाहर दरवाज़ा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित भावेश ठाकुर, निवासी राजोदा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिधि नामदेव नाम की युवती ने पहले दोस्ती के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया फिर शराब पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए, जिसके बाद लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी परिधि नामदेव द्वारा शाही ज़िंदगी जीने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। ब्लैकमेलिंग के दौरान लाखों रुपये की मांग की गई, साथ ही ज़मीन में आधा हिस्सा देने की भी धमकी दी गई। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अंततः पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (6) के तहत FIR दर्ज कर ली है। बता दें कि परिधि नामदेव का नाम पहले भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है, जिसको लेकर पुलिस पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH