सक्ती - 72 घंटे से लापता B.Com की छात्रा अनन्या साहू का नही लगा सुराग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सक्ती , 19-12-2025 2:49:00 AM
Anil Tamboli
सक्ती - 72 घंटे से लापता B.Com की छात्रा अनन्या साहू का नही लगा सुराग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सक्ती 19 दिसम्बर 2025 - सक्ती के जवाहर लाल नेहरू (JLND) कॉलेज में B.Com प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या साहू (18) को लापता हुए 72 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नही जुटा पाई है ऐसे में सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है।

अनन्या साहू के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लेकिन पुलिस गुरुवार सुबह तक ना तो कॉल रिकॉर्ड निकाल पाई थी और ना ही मोबाईल का लोकेसन ट्रेस कर पाई है। जवान बेटी के अचानक लापता हो जाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है वही पुलिस वाले पतासाजी करने का रटारटाया जवाब दे रहे है।

पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी की माने तो किसी भी गुम इंसान के मोबाईल की लास्ट लोकेसन और लास्ट कॉल के आधार पर पुलिस आसानी से उस तक पँहुच सकती है साथ ही सायबर टीम शोसल मीडिया एकाउंट के जरिये यह भी पता लगा सकती है कि वो किसके संपर्क में ज्यादातर रहा। अगर यह तीनों चीजो कि जांच करे तो गुम इंसान को जल्द बरामद किया जा सकता है। और इस काम को करने के लिए 24 घंटे का वक्त काफी होता है।

लेकिन लगता है कि अनन्या साहू की गुमशुदगी को लेकर सक्ती पुलिस ज्यादा गंभीर नही है। यही वजह है कि अब तक पुलिस के हाथ खाली है।

बता दे गुमसुदगी का ऐसा ही दो प्रकरण सक्ती में पहले भी सामने आ चुका है। पहला मामला लक्ष्मण देवांगन का था जिसे बरामद करने में सक्ती पुलिस असफल रही और लक्ष्मण की सकुशल बरामदगी के लिए देवांगन समाज को पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा था। बाद में लक्ष्मण देवांगन खुद वापस आ गया। इसी तरह दूसरा मामला वार्ड क्रमांक 18 के पूर्व पार्षद अनिल रौतिया के बेटे का था जो आज तक ना तो वापस आया है और ना पुलिस उसे तलाश कर पाई है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH