तेज रफ्तार बस का टायर फटा , अनियंत्रित होकर बस जंगल मे घुसी , बस में 34 यात्री थे सवार ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस का टायर फटा , अनियंत्रित होकर बस जंगल मे घुसी , बस में 34 यात्री थे सवार ,,
छिंदवाड़ा 17 दिसम्बर 2020 - बैतूल मार्ग पर लावाघोघरी थाना के थोड़ा से आगे यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से कुछ मीटर नीचे उतर गई तथा जंगल में घुसी। दुर्घटना में बस में बैठ यात्री बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसा बस का टायर फटने से हुआ जिससे ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं कर पाया। घटना गुरुवार की सुबह 3.30 बजे की है, बस में 34 यात्री सवार थे। घटना के बाद बस में बैठे एक यात्री ने 3.47 बजे 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद लावाघोघरी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। सूचना पर टीआई राकेश भारती भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद सभी यात्री बस से बाहर आ गए थे जिन्हें पुलिस ने बैतूल से आ रही दूसरी बस में बैठाया तथा छिंदवाड़ा के लिए रवाना कराया।

गनीमत रही कि बस नहीं पलटी जिससे बड़ा हादसा टल गया। किसी भी यात्रियों को चोट नहीं आई है उन्हें दूसरी बस से छिंदवाड़ा रवाना कर दिया गया। बस नंदन बस सर्विस की थी जो प्रतिदिन इंदौर से छिंदवाड़ा होते हुए बालाघाट चलती है। गौरतलब है कि इस बस सर्विस की बस की हादसे होने की खबरें लगातार सामने आती रहती है। रात के समय चलने वाली इन स्लीपर बसों में यात्री सोते रहते हैं इस दौरान चालक तेज रफ्तार तथा लापरवाही से बस चलाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों तथा यात्रियों की माने तो जिस हिसाब से बस सड़क से उतरकर जंगल में जा घुसी थी उस हिसाब से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कई लोगों को चोट आई होगी लेकिन सभी सकुशल रहे।

बसों का संचालन तो हो रहा है लेकिन फिटनेस पर सवाल खड़े हो रहे है। गुरुवार को जो हादसा हुआ उसका कारण टायर फटने से हुआ है, जिसके बाद बस के फिटनेस पर कई सवाल खड़े हो रहे है। रात्रि में संचालित होने वाली बसों की फिटनेस की जांच परिवहन अमले को रुटिन में करनी चाहिए जिससे ऐसे हादसे टल सकते हैं। फिटनेस के साथ ही इस बसों में लगे स्पीड गर्वनर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बसों में स्पीड गवर्नर लगे तो हैं लेकिन गति काफी तेज होती है। परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए स्पीड गवर्नर लगाए तो जाते हैं, लेकिन उनसे छेड़छाड़ होती है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH