छत्तीसगढ़ - 12 हजार की रिश्वत लेते CMO भारती साहू और बाबू सुरेश सिहोरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बिलासपुर , 17-12-2025 6:38:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 12 हजार की रिश्वत लेते CMO भारती साहू और बाबू सुरेश सिहोरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

बिलासपुर 17 दिसम्बर 2025 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान का नक्शा पास करने के एवज में मांगी गई थी।

ACB सूत्रों के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 को नूतन चौक, सरकंडा निवासी वेदराम निर्मलकर ने ACB इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी स्थित उनकी जमीन पर मकान निर्माण के लिए दिए गए नक्शे को पास करने के बदले नगर पंचायत कार्यालय के बाबू सुरेश सीहोरे ने 20 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 47,257 रुपये की वैधानिक फीस के अलावा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान प्रार्थी द्वारा बाबू सुरेश सीहोरे और CMO भारती साहू से बातचीत करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोलभाव के दौरान 15,000 रुपये की जगह 12,000 रुपये लेने पर आरोपियों की सहमति मिलने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। इसके बाद आज प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई 12,000 रुपये की रिश्वत की राशि आरोपियों को देने के लिए भेजी गई, जिसे बाबू सुरेश सीहोरे द्वारा स्वीकार किया गया।

इसी दौरान आसपास तैनात ACB बिलासपुर की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय बोदरी में बाबू सुरेश सीहोरे और CMO भारती साहू को पकड़ लिया। साथ ही रिश्वत की रकम 12,000 रुपये आरोपी सुरेश सीहोरे से बरामद कर ली गई। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH