छत्तीसगढ़ - राज्य सरकार ने थोक में किया IAS अफसरों का तबादला, बदले गए इन 06 जिलों के कलेक्टर

रायपुर , 17/12/2025 1:28:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राज्य सरकार ने थोक में किया IAS अफसरों का तबादला, बदले गए इन 06 जिलों के कलेक्टर

रायपुर 17 दिसम्बर 2025 - राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी सूची के मुताबिक सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर में नया क्लेक्टर नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा कलेक्टर, सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा कलेक्टर, नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त अमित कुमार को सुकमा कलेक्टर , प्रतिष्ठा ममगाईं को बेमेतरा और रायपुर में पदस्थ नम्रता जैन को नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार झा को NHM के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नगर निगम बिलासपुर में अमित कुमार के स्थान पर प्रकाश कुमार सर्वे को नया आयुक्त बनाया गया है।

वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH