पत्नी ने शोसल मीडिया पर की अपने पति की अश्लील तश्वीर वायरल, पति पँहुचा थाने

उत्तर प्रदेश , 16/12/2025 1:47:15 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने शोसल मीडिया पर की अपने पति की अश्लील तश्वीर वायरल, पति पँहुचा थाने

गाजीपुर 16 दिसम्बर 2025 - आमतौर पर अश्लील फोटो या वीडियो वायरल करने के मामले महिलाओं के खिलाफ सामने आते रहे हैं, लेकिन गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सामने आया यह मामला उलटा है। यहां एक पत्नी पर अपने ही पति के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का आरोप लगा है। मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल मऊ जनपद के रतनपुरा थाना हलदरपुर निवासी ने अपनी पत्नी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुनील का कहना है कि उसकी पत्नी लगातार फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर उसके अश्लील फोटो पोस्ट कर रही है। इस बात की जानकारी उसे तब हुई, जब रिश्तेदारों ने उसे फोन कर बताया कि उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सुनील ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि ये हरकत उसकी पत्नी कर रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही कोर्ट में एक मुकदमा चल रहा है। सुनील का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी पत्नी उसे बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए ये कदम उठा रही है।

 सुनील के मुताबिक जब उसने पत्नी से तस्वीरें हटाने और ऐसी हरकतें बंद करने को कहा, तो पत्नी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने कहा कि वह सुपारी देकर गुंडों से उसकी हत्या करवा देगी और उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देगी। साथ ही यह भी धमकी दी गई कि वह उसे और उसके परिवार को समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगी।

पीड़ित पति ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में उसकी पत्नी के साथ उसके ससुर, पत्नी के मामा का बेटा और शादी कराने वाला बिचौलिया भी शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH