छत्तीसगढ़ - पति ने बेटी के सामने सब्बल मार कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद हुआ फरार

बिलासपुर , 11/12/2025 2:08:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने बेटी के सामने सब्बल मार कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद हुआ फरार

बिलासपुर 11 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी गर्भवती पत्नी को सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी का है. मृतका की पहचान तखतपुर के खपरी की रहने वाली संतोषी केंवट (30 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी पति का नाम जितेंद्र केंवट के रूप में हुई है. आरोपी पति जितेंद्र केंवट को पत्नी के चरित्र पर शक था और इस शक में उसने सब्बल से पत्नी की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक़, ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी निवासी जितेंद्र केंवट के साथ हुई थी. दोनों पांच साल की बेटी है. जितेंद्र को अपनी पत्नी की चरित्र पर शक था. जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

वर्तमान में संतोषी केंवट गर्भवती थी. जिसके चलते वो अपने मायके लोफंदी में रह रही थी, दो माह से आरोपी पति भी ससुराल लोफंदी में ही रह रहा था. घटना वाले दिन भी यानी बुधवार की रात 12.30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान उनकी बेटी उनके ही कमरे में साथ सो रही थी. जबकि मृतका के माता पिता, बहन और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे।

देखते देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. जिसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी को सब्बल से हमला कर मार डाला और भाग गया. इससे कमरे में मौजूद बेटी की नींद खुल गयी. माँ की लाश देखकर बच्ची डर गयी और चीखते हुए अपने नाना नानी के पास गई और वारदात की जानकारी दी।

परिजन जब कमरे में आये तो संतोषी की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस परिजनों के बयान ले रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH