कोरबा ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा, करोड़पति बनने के लिए फार्महाउस में तीनो करा रहे थे तंत्र क्रिया, तांत्रिक ने..

कोरबा , 11/12/2025 11:33:28 AM
Anil Tamboli
कोरबा ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा, करोड़पति बनने के लिए फार्महाउस में तीनो करा रहे थे तंत्र क्रिया, तांत्रिक ने..

कोरबा 11 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले हैं. यह तीनों बीती रात स्क्रैप व्यापारी के बरबसपुर स्थित यार्ड में बैगा के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहे थे. तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर बैगा ने तीनों को कमरे में बुलाया और कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने इन्हें दावा किया था कि अगर वे बैगा को 5 लाख देते हैं, तो वह तांत्रिक क्रिया द्वारा उन्हें 2.5 करोड़ बनाकर देगा. इसी अंधविश्वास के चलते बीती रात तीनों ने पूजा रखवाई, लेकिन बंद कमरे में कुछ ऐसा हुआ कि तीनों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा।

बैगा राजेन्द्र कुमार के साथ बिलासपुर के अमेरी से आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि बैगा और बैगा का एक साथी अंदर कमरे में थे. राजेन्द्र और एक और साथी बाहर थे. उसने बताया कि बैगा ने अंदर कमरे में तंत्र-मंत्र क्रिया शुरू की. पूजा के दौरान बैगा ने एक-एक कर अशरफ मेमन समेत तीनों मृतकों को कमरे में बुलाया और नींबू दिया और कमरे में बंद करते जा रहा था. बैगा ने उन्हें 15 से 30 मिनट तक के लिए कमरे में बंद किया था. लेकिन जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों की मौत हो चुकी थी.

इस पूरे मामले में पुलिस ने बैगा समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि जहर खुरानी देकर तीनों को मौत के घाट उतारा गया है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच तेज कर दी है. इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे शहर में भय और सनसनी का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH