छत्तीसगढ़ - खूबसूरत महिला DSP के प्यार में कंगाल हुआ कारोबारी, अब न्याय के लिए लगा रहा है थाने का चक्कर

रायपुर , 10/12/2025 6:29:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खूबसूरत महिला DSP के प्यार में कंगाल हुआ कारोबारी, अब न्याय के लिए लगा रहा है थाने का चक्कर

रायपुर 10 दिसम्बर 2025 - रायपुर से एक चर्चित मामला सामने आया है। शहर के होटल कारोबारी ने महिला DSP कल्पना वर्मा पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी कर ढाई करोड़, महंगी गाड़ी व कीमती गहने हड़पने का आरोप लगाया है। बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराई है। साथ ही मामले में जांच कर DSP के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित कारोबारी ने मीडिया में दिये बयान में यह भी कहा कि अगर उसकी शिकायत पर जांच नहीं होगी तो वह इसकी शिकायत एसपी, आईजी और डीजीपी से करेंगे।

शिकायतकर्ता होटल कारोबारी का नाम दीपक टंडन है। वहीं, महिला DSP का नाम कल्पना वर्मा है और वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। कारोबारी दीपक टंडन की थाने में दी शिकायत के मुताबिक, साल 2021 में DSP कल्पना वर्मा से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच धीरे धीरे बातचीत होने लगी। कारोबारी DSP के प्यार में पागल होगर महंगे तोहफे देने लगा।

कारोबारी ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि ऐसे ही कुछ सालों में करीब ढाई करोड़ से अधिक की नगदी DSP कल्पना वर्मा को दी थी। इतना ही नहीं महंगी गाड़ी, कीमती ज्वेलरी और एक होटल भी DSP के भाई के नाम करा दिया था। ऐसा ही करीब चार सालों तक चलता रहा।

कारोबारी के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा भी शादी की बात कर उन पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने जब पत्नी से तलाक लेने से इंकार किया तो DSP ने भी धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी। इस बात का जब कारोबारी को पता चला तो उन्होंने DSP से तमाम दी हुई चीजें वापस मांगी। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि DSP ने नगदी, कार, होटल और ज्वेलरी देने से मना कर दिया और जेल भेजने की धमकी देने लगी।

कारोबारी ने अब इसकी शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई है। साथ ही DSP कल्पना वर्मा के साथ बातचीत के व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री और कुछ फोटो व CCTV फुटेज सौंपे हैं। साथ ही मामले में जांच कर डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं DSP कल्पना वर्मा ने मीडिया से बातचीत में खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। DSP कल्पना वर्मा ने कहा है कि वह इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएंगी और मानहानि का केस करेंगी।

बता दे कि कल्पना वर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा की 2016-17 बैच की अधिकारी हैं। कल्पना वर्मा रायपुर में माना सीएसपी, एटीएस में पदस्थ रह चुकीं हैं। वहीं, वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दंतेवाड़ा जिले में हैं।

NPG

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH