छत्तीसगढ़ - बीच चौराहे पर महिला ने अपने पूरे कपड़े उतार कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO हुआ वायरल

कोरबा , 27/11/2025 11:16:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीच चौराहे पर महिला ने अपने पूरे कपड़े उतार कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO हुआ वायरल

कोरबा 27 नवम्बर 2025 - गुरुवार दोपहर कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर एक चौंकाने वाली घटना देखने को मिली। स्थानीय लोगों और राहगीरों के सामने एक महिला ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला लगातार लोगों पर चिल्लाती और गालियां देती रही। घटना के वक्त महिला के साथ उसका छोटा बच्चा भी मौजूद था।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में ऑटो चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर महिला ऑटो से चौराहे पर उतरी और अचानक अपने पूरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद महिला बच्चा लेकर चौराहे की ओर बढ़ी और आसपास मौजूद लोगों से अभद्रता करती रही। फिलहाल महिला की पहचान, उसका निवास स्थान और इस व्यवहार का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ऑटो चालक का पता नहीं घटना में शामिल ऑटो चालक की भी पहचान नहीं हो पाई है। जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऑटो चालक की पहचान हो जाती है और उसके खिलाफ कोई तथ्य सामने आते हैं, तो संगठन द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा के CSP भूषण एक्का ने बताया कि अब तक इस मामले में थाने या चौकी में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है, तो पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH