छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच चला रहा था नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, पुलिस में छापा मार कर किया पर्दाफाश

कबीरधाम , 26/11/2025 11:26:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व सरपंच चला रहा था नकली शराब बनाने की फैक्ट्री, पुलिस में छापा मार कर किया पर्दाफाश

कवर्धा 26 नवम्बर 2025 - कवर्धा जिले में नकली शराब निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पोड़ी क्षेत्र में चल रहे अवैध देशी शराब के अड्डे पर छापा मार कर भारी मात्रा में नकली शराब और उसके निर्माण की सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई में पोड़ी के पूर्व सरपंच नंदकुमार कुर्रे समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि गुड़ बनाने की एक फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से नकली शराब बनाई जा रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल-स्टिकर, जर्किन, केन, रसायन और पैकिंग मशीन बरामद हुई। यह सामग्री नकली शराब की बड़े पैमाने पर उत्पादन और पैकेजिंग में इस्तेमाल हो रही थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है जैसे कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से लाई जा रही थी और तैयार नकली शराब किन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। इस अवैध नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और सप्लाई चैन की पहचान पर काम कर रही है। शुरुआती जांच और बरामद सामग्रियों के विश्लेषण से आने वाले दिनों में मामले के बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH