छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ पकड़ाई विवाहिता, भरे पंचायत में ग्रामीणों ने दोनो के चेहरे पर कालिख पोत कर पहनाई जूते की माला

कोरिया , 26/11/2025 8:42:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ पकड़ाई विवाहिता, भरे पंचायत में ग्रामीणों ने दोनो के चेहरे पर कालिख पोत कर पहनाई जूते की माला

कोरिया 26 नवंबर 2025 - छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शादीशुदा महिला और पुरूष के अफेयर पर जमकर बवाल हुआ। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू और उसके प्रेमी के चेहरे पर पहले कालिख पोती इसके बाद दोनों को जूतों की माला भी पहनाई गई। इस दौरान पंचायत में गांव के बड़े-बुजुर्ग और पदाधिकारी भी मौजूद थे। पूरा मामला जनकपुर थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की शादी कोरिया जिले के बरेल गांव में हुई थी। उसका उसी गांव के रहने वाले ओम प्रकाश पनिका से अफेयर चल रहा था। अफेयर को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद हो रहता था। इसी बीच 21 नवंबर को अफेयर को लेकर उनके बीच एक बार फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान गुस्साए पति ने तैश में आकर पत्नी को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने प्रेमी ओम प्रकाश के घर चली गई।

इससे महिला के चाचा ससुर राय सिंह, गुलाब सिंह और चाची सास उर्मिला और अनीता ने अपनी बहू और उसके प्रेमी ओम प्रकाश को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद वे प्रेमी-प्रेमिका को गांव के बीच बैठाकर पंचायत की। गांव की पंचायत में ससुराल वालों ने दोनों के बीच नाजायज रिश्ते का आरोप लगाया गया। इस दौरान नाराज परिवार के लोगों ने महिला और ओमप्रकाश के चेहरे पर कालिख पोती गयी और दोनों को जूतों की माला पहना दी।

वहीं कालिख पोतने और जूते की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने जनकपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि पति ने अवैध संबंध के शक पर विवाद किया। घर से निकाले जाने के बाद वह ओमप्रकाश के घर चली गयी थी। ओमप्रकाश के परिवार से अच्छा संबंध होने के कारण उसके घर में रह रही थी। इससे गुस्साए ससुराल वालों ने उसे और ओमप्रकाश को पूरे गांव के बीच अपमानित किया। जनकपुर पुलिस ने राय सिंह, गुलाब सिंह, उर्मिला सिंह व अनीता सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH