छत्तीसगढ़ - नौकरी से हुआ बर्खास्त तो आरक्षक बन गया चोर, करने लगा बाईक की चोरी, हुआ गिरफ्तार

कोरबा , 26-11-2025 7:10:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नौकरी से हुआ बर्खास्त तो आरक्षक बन गया चोर,  करने लगा बाईक की चोरी, हुआ गिरफ्तार

कोरबा 26 नवम्बर 2025 - बाइक चोरी के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. बाइक चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि जिला पुलिस बल से बर्खास्त एक आरक्षक ही निकला है, जो अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बाईक चोरी किया करता था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 4 मोटरसायकल जब्त किया है। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पंप हाउस निवासी रोहित दास 19 वर्ष पिता धरमदास और जिला पुलिस बल से बर्खास्त आरक्षक शत्रुहन उरांव दोनों मिलकर मोटर सायकल की चोरी किया करते थे. मुखबीर की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने रोहिदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 3 गाड़ी जब्त की जबकि शत्रुहन उरांव के कब्जे से चोरी की एक मोटर सायकल जब्त की है।

आरक्षक शत्रुहन उरांव का आचरण सही नहीं होने से लगभग एक साल पूर्व ही उसे जिला पुलिस बल से बर्खास्त किया गया है. अब चोरी के मामले में पकड़े जाने के बाद पुलिस इस मामले को और गंभीरता से ले रही है और चोरी के कुछ अन्य मामलों मैं भी दोंनों से पूछताछ कर रही है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि रोहित दास आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज है. पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने किस किस क्षेत्र से और कहां कितनी मोटरसायकल की चोरी की है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH