छत्तीसगढ़ - बाईक सवार अंजान युवक से लिफ्ट लेना महिला को पड़ा भारी, रास्ते मे कर दिया यह कांड

सूरजपुर , 26-11-2025 1:21:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार अंजान युवक से लिफ्ट लेना महिला को पड़ा भारी, रास्ते मे कर दिया यह कांड

सूरजपुर 26 नवम्बर 2025 - सूरजपुर जिले में एक महिला लूटपाट की शिकार हुई। यहां बाइक सवार लिफ्ट देने के बहाने उसे डराया धमकाया और गहनों के साथ ही नगद भी लूटकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को  बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब युवक उसे घने जंगलों के बीच में ले गया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने सोने के गहने और नगद लूट लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शादी समारोह में शामिल होकर 23 नवंबर को अंबिकापुर से अपने गांव पटना लौट रही थी। वह बस स्टैण्ड की ओर जा ही रही थी उतने में बाइक सवार आरोपी वहां आया और खुद को उसके पड़ोसी गांव का बताकर उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसे लिफ्ट देने के बहाने मानी क्षेत्र के घने जंगल में ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर 2 लाख के गहने और 10 हजार नगद लूट लिए। 

वारदात के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची  और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी पेट्रोल पंप सहित कई सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है।   

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH