IAS अधिकारी के मुँह पर कालिख पोतने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, सनातन सेना का एलान

मध्य प्रदेश , 25-11-2025 9:38:22 PM
Anil Tamboli
IAS अधिकारी के मुँह पर कालिख पोतने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, सनातन सेना का एलान

भोपाल 25 नवम्बर 2025 - IAS अधिकारी कृषि विभाग में पदस्थ उप सचिव संतोष वर्मा ने आरक्षण का पक्ष लेते हुए विवादित बयान में ब्राह्मण समाज की बेटियों को घसीटा है। उन्होंने कहा कि जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी दान न दें, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।

अजाक्स यानी मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही संतोष वर्मा द्वारा रविवार को संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में दिए इस बयान का विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण समाज ही नहीं, कई सवर्ण संगठनों ने उनका मुंह काला करने और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

विवाद बढ़ने पर IAS अधिकारी ने मीडिया में सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत रूप से प्रस्तुत किया गया। मेरे बयान से किसी भी व्यक्ति या वर्ग की भावना आहत हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। 29 मिनट के मेरे भाषण का यह संदर्भ सामाजिक समरसता को लेकर था लेकिन बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया। उनके बयान पर सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के साथ राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया दी हैं।

राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने संतोष वर्मा का मुंह काला करने पर 51,000 का इनाम घोषित किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने एमपी नगर थाने में ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।

ND

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH