छत्तीसगढ़ - शादी का झांसा देकर युवती के साथ 04 साल तक रेप, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

कोरबा , 25-11-2025 8:52:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी का झांसा देकर युवती के साथ 04 साल तक रेप, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

कोरबा 25 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रेप का एक मामला सामने आया है, जहां युवक ने पहले युवती से दोस्ती की फिर प्यार और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती जब गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया तो वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।

यह पूरा मामला हरदीबाजार चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया और वहीं जब युवती ने उसके बच्चे को जन्म दिया तो वह मुकर गया। दुख की बात यह है कि जन्म के तीन दिन बाद उस बच्चे की मौत हो गई। इधर पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

बताया जा रहा है कि 4 साल पहले जांजगीर चांपा जिले के डरगा बहरा गांव में रहने वाला अरविंद अग्रे उसके घर आया था और परिजनों की गैर मौजूदगी में उसने उसका नंबर लिया था, देखते ही देखते दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।

इतना ही नहीं मुलाकात में जब घर वाले रोड़ा बनने लगे तो युवक ने युवती को शरीर स्वस्थ होने की बात कहकर उसे नींद की गोलियां दी, जिसे खाना में मिलाकर सभी को खिलाने को कहा। खाना खाते ही जब सभी गहरी नींद में चले जाते तो युवक उसके घर आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो उसने अपनाने की बात कहीं और एनवक्त पर मुकर गया। 

जिसके बाद युवती ने उसके बच्चे को जन्म दिया, लेकिन समय से पहले जन्म होने की वजह से बच्चे ने 24 नवंबर की रात में दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।             

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH